नाइजीरिया को हराकर जर्मनी ने फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
जर्मनी ने नाइजीरिया को हराकार लगातार आठवीं बार फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जर्मनी के लिए अलेक्जेंड्रा पोप ने 20वें, सारा डबरिट्ज ने 27वें और शुलेर ने 80वें मिनट में गोल किये। वहीं नार्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पेनाल्टी शूटआउट में 4-1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। गौरतलब है कि नार्वे 2007 के बाद पहली बार फीफा के क्वार्टर फाइनल में पहुंची।