मुरलीधरन और भज्जी से परेशान रहते थे गिलक्रिस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज 48 साल के हुए महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने हरभजन सिंह और मुथैया मुरलीधरन को अपना कठिनतम प्रतिद्वंदी बताते हुए कहा कि ये दोनों ही उनके करियर के सबसे कठिन गेंदबाज रहे। गिलक्रिस्ट ने 2001 दौरे का जिक्र किया, जिसमें भज्जी ने गेंदबाजी के जौहर दिखाए थे। बकौल गिलक्रिस्ट; हरभजन मेरे पूरे करियर में सबसे कठिन प्रतिद्वंदी रहे। मुरलीधरन और भज्जी दो ऐसे गेंदबाज रहे, जिनका सामना करने में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
