मेसन ग्रीनवुड पर गर्लफ्रेंड ने लगाया जबरन शारीरिक संबंध बनाने और पीटने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
दुनिया के बड़े फुटबॉल क्लबों में से एक मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर मेसन ग्रीनवुड बड़े विवाद में फंसे। उन पर उनकी गर्लफ्रेंड हैरियट रॉबसन ने मारपीट और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। फोटो में हैरियट रॉबसन के नाक से खून बहता हुआ नजर आ रहा था, जबकि ऑडियो क्लिप में खुलासा हुआ कि 20 साल के मेनस उनसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहे थे।
