यूजर ने कहा- 'ग्लेन मैक्सवेल को छोड़ दो, किसी भारतीय से शादी करो' विनी रमन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
हालिया भारतीय-आस्ट्रेलियाई विनी रमन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और मंगेतर ग्लेन मैक्सवेल संग अपनी तस्वीर शेयर की। जिसपर एक यूजर ने उनसे मैक्सवेल को छोड़कर किसी भारतीय से शादी करने की बात कह डाली। पेशे से फार्मासिस्ट विनी ने इस पर उस यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया कि- 'ये उनकी पसंद है कि वो किसके साथ अपना जीवन बिताना चाहती हैं। एक अनाम आदमी की राय उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है।'
