गोकुलम केरल ने ट्राउ को 4-1 से हराया, चर्चिल ब्रदर्स ने पंजाब एफसी को 3-2 से हराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nbt
गोकुलम केरल फुटबॉल क्लब ने अपना पहला आई लीग फुटबॉल का खिताब जीत लिया है। कोलकाता में शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में गोकुलम ने ट्राउ को 4-1 से हराकर जीत का स्वाद चखा। गोकुलम की टीम ने मैच में एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। दूसरी तरफ टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले में चर्चिल ब्रदर्स ने पंजाब एफसी को 3-2 से हराया।
