मनीष ने जीता गोल्ड, सिंहराज को सिल्वर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
टोक्यो पैरालंपिक की शूटिंग में भारतीय पैराशूटर्स ने कमाल कर दिया है। मनीष नरवाल ने गोल्ड पर कब्जा किया, जबकि सिंहराज ने सिल्वर जीता है।P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएस-1 फाइनल में मनीष नरवाल ने 218.2 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया है। सिंहराज (216.7) दूसरे स्थान पर रहे। भारत के पदकों की संख्या अब 15 हो गई है। ये दोनों पैरा शूटर्स फरीदाबाद के रहने वाले हैं।
