स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक विज्ञापन में निभाए 5 किरदार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा अब एक विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले भी उन्होंने विज्ञापन किए हैं, लेकिन इस विज्ञापन में उन्होंने खासकर एक्टिंग की है। इसमें नीरज चोपड़ा जर्नलिस्ट, फिल्म डायरेक्टर, मार्केटिंग गुरु, बैंक क्लर्क और एक यंगस्टर की भूमिका में हैं। उनके फैन ने लिखा कि प्रोफेशनल एक्टर से ज्यादा अच्छी एक्टिंग तो खुद नीरज चोपड़ा कर लेते हैं।
