गोल्फ में भारत के पहले पदक की दावेदार बनीं अदिति अशोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच सकती हैं। अदिति तीन राउंड के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका की नैली कोरडा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे है। उन्होंने 69 स्कोर किया। न्यूजीलैंड की लीडिया, ऑस्ट्रेलिया की हन्ना ग्रीन, डेनमार्क की क्रिस्टीन पेडरसन और जापान की मोने इनामी 10 अंडर 203 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
