x

गूगल ने भी डूडल बनाकर दिखाई फीफा के प्रति दीवानगी

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Google

फीफा वर्ल्ड कप के प्रति दीवानगी केवल विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी इसके दीवाने कुछ कम नहीं है. भारत के कई शहरों के लोगों ने अपने घरों को अपनी पसंदीदा टीमों के कलर के हिसाब से पेंट करवाया है. इसी बीच गूगल भी रोज होने वाले मैचों की टीमों के डूडल बनाएगा. आज उसने 6 टीमों के डूडल बनाकर फीफा के प्रति अपनी दीवानगी दिखानी शुरू कर दी है. 14 जून से फीफा वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है. और कल पहले मैच में रूस ने सऊदी अरब को 5-0 से हरा दिया था.