सर डॉन ब्रेडमैन के 110वां जन्मदिन पर गूगल के डूडल ने जीता लोगों का दिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रेडमैन के 110वें जन्मदिन पर गूगल ने सोमवार को एक बेहद आकर्षक डूडल उन्हें समर्पित किया है। ब्रेडमैन ने 1928 में 20 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया जबकि 40 की उम्र में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। ब्रेडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए। 80 अंतरराष्ट्रीय पारियों में ब्रेडमैन के नाम कुल 29 शतक दर्ज है। साथ ही उनके नाम 13 अर्धशतक भी हैं।
