120 साल के हैं रवि शास्त्री? गूगल सर्च रिजल्ट ने प्रशंसकों को चौंकाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
गूगल सर्च रिजल्ट में रवि शास्त्री को 120 साल का बताया जा रहा है। सर्च रिजल्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विकिपीडिया पर गौर करें तो उनका जन्म 27 मई 1900 दिखता है। माना जा रहा है कि ये गड़बड़ी विकिपीडिया में उनके जन्म के साल में किए गए बदलावों के कारण हुई। 27 मई 1962 को मुंबई में जन्मे रवि की असली उम्र फिलहाल 58 साल है।
