यात्रा संबंधी जिम्मेदारी लेने से सरकार का इंकार, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलना मुश्किल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
17 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आईपीएल में खेलना मुश्किल है। क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने साफ किया अगर अभी कोई भी विदेश यात्रा करेगा और उसे कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की नहीं होगी। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इस संबंध में एडवायजरी जारी की। एडवाइजरी अगले महीने भी लागू रहेगी। ऐसे में खिलाड़ियों के भारत आने पर संदेह है। इससे पहले, CA ने खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए एनओसी दी थी।
