सौरव गांगुली को अगले ICC चेयरमैन के रूप में देखना चाहते हैं ग्रीम स्मिथ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया के प्रेसीडेंट और पूर्व भारतीय कप्तान के नेतृत्व का विश्व क्रिकेट कायल है। BCCI प्रेसीडेंट के अपने कार्यकाल में अब तक गांगुली ने कई गंभीर कदम उठाए और लोगों ने उनके नेतृत्व क्षमता की खूब सराहना की। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के डॉयरेक्टर और पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ का कहना है कि वह गांगुली को ICC चेयरमैन के रूप में देखना पसंद करेंगे।