ग्रीम स्मिथ का दावा, क्विंटन डी कॉक नहीं करेंगे टेस्ट में कप्तानी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ग्रीम स्मिथ ने इस बात का ऐलान किया है कि क्विंटन डी कॉक अभी टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। कॉक इस समय दक्षिण अफ्रीका के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान हैं। हाल ही में ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के नए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बने हैं। दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन पिछले साल वर्ल्ड कप में काफी खराब रहा था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने टीम में कई बदलाव किए।