महान एथलीट उसैन बोल्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव, वीडियो के जरिए दिया ये संदेश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
8 बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल विनर जमैका के दिग्गज धावक उसैन बोल्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. सोमवार को उसैन ने इस बीमारी से संक्रमित होने की खबर वीडियो के जरिये दी है. बोल्ट अब सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे.मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक, बोल्ट ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से एक दिन पहले ही जमैका में अपने 34वें जन्मदिवस पर इंग्लिश फुटबॉलर रहीम स्टर्लिग सहित मेहमानों के साथ एक पार्टी की थी.