2 बजे की बस से 6 घंटे का सफर कर अपनी टीम के पास पहुंचते थे ऋषभ पंत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कहा उत्तराखंड की क्रिकेट टीम उस समय नहीं थी। इसी वजह से मैं रात को 2 बजे की बस पकड़ता था और रोड से पहुंचने में 6 घंटे लगते थे। सर्दियों में कोहरे के कारण ज्यादा समय लगता था। मैं पीछे मुड़कर देखूं, तो यह सफर काफी अच्छा रहा है। अंत में आपको अपना लक्ष्य पाने के लिए काफी मेहनत करनी होती है।