ग्रिगोर दिमित्रोव कोरोना संक्रमित हुए, एड्रिया टूर एग्जीबिशन टेनिस टूर्नामेंट रद्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुल्गारिया के वर्ल्ड नंबर-19 टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव कोरोना संक्रमित हुए। दिमित्रोव ने सम्पर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने को कहा। दिमित्रोव के संक्रमित होने के बाद एड्रिया टूर एग्जीबिशन टेनिस टूर्नामेंट रद्द हुआ। दिमित्रोव ने सोशल मीडिया पर फैंस से कहा, 'मैं माफी चाहता हूं, अगर मेरी वजह से आपको कोई नुकसान हुआ हो। मैं रिकवर हो रहा हूं। आपके सहयोग के लिए शुक्रिया। अपना टेस्ट जरूर कराएं।'
