शतरंज में हंपी की जीत; आज ही के दिन 10वें नंबर पर सिमकॉक्स ने लगाया शतक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शतरंज में, भारतीय कोनेरू हंपी ने रूसी अलेक्जेंड्रा कोस्तेनियुक को केर्न्स कप चेस टूर्नामेंट के छठे दौर में हराकर चीनी वेंजुन जू के साथ संयुक्त बढ़त बनाई। डी हरिका ने जू के साथ ड्रॉ खेला। दूसरी खबर क्रिकेट से; आज ही के दिन पाकिस्तान के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी पैट सिमकॉक्स ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करके शतक लगाया था। ऐसा करने वाले वो तीसरे बल्लेबाज थे। लेकिन ऐसा 96 साल बाद हुआ।
