दूसरी बार पिता बने हरभजन सिंह, गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
क्रिकेटर हरभजन सिंह फिर पिता बने। हालिया उनकी पत्नी गीता बसरा ने एक बेटे को जन्म दिया है। हरभजन ने ट्वीट किया, 'हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें बेटे के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। सभी को शुक्रिया।' इससे पहले हरभजन सिंह और गीता बसरा की एक बेटी है, जिसका नाम हिनाया है। हिनाया का जन्म 2016 में हुआ था।
