x

हरभजन सिंह ने की शाहिद अफरीदी की आलोचना

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने शाहिद अफरीदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दोस्त समझकर बड़ी गलती की है। हरभजन सिंह के अलावा पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान पर जमकर निशाना साधा है। शाहिद अफरीदी ने हाल ही में भारत विरोधी बयान दिया है। हालांकि हरभजन सिंह ने साफ किया कि अब उनका अफरीदी से कोई भी रिश्ता नहीं है।