टीम में सैमसन के न चुने जाने से नाराज हुए हरभजन, बोले-उम्मीद है...जो जरूरी होगा, दादा करेंगे
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
6 दिसंबर से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान सोमवार को कर दिया गया. इस टीम में 25 साल के केरल के खिलाड़ी संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया. वहीं इस मामले पर भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली मौजूदा चयन पैनल में बदलाव करेंगे और मजबूत लोगों को इसमें शामिल करेंगे.
