फ्लाइट से हरभजन सिंह का बल्ला गायब, इंडिगो ने मांगी माफी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरभजन सिंह ने इंडिगो की फ्लाइट से बल्ला चोरी होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'कल मैंने इंडिगो 6E-6313 में मुंबई से कोयंबटूर की यात्रा की थी। इस दौरान मैंने पाया कि मेरे बैग से एक बल्ला गायब है। मैं चाहता हूं इसमें जो भी आरोपी है, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। कृपया मदद करें।' इंडिगो ने कहा, 'हमें खेद है। हम इसकी जांच करके बहुत जल्द आपसे संपर्क करेंगे।'
