बिना बल्ला घुमाए पांड्या आउट, हंसते हुए पवेलियन लौटे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केकेआर के खिलाफ हार्दिक पांड्या लय में थे। वो 13 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन तभी 19वें ओवर में आंद्रे रसेल ने उन्हें तीसरी गेंद योर्कर फेंकी, जिसपर पांड्या लेट कट करने के लिए बल्ले को पीछे ले गए। लेकिन हार्दिक के बल्ले का एक हिस्सा स्टंप्स से टकरा गया और वे हिट विकेट हो गए। लीग में ऐसे आउट होने वाले वो 11वें खिलाड़ी बने।
