बेटे की पहली झलक शेयर करके हार्दिक पांड्या ने लिखा, 'भगवान का आर्शीर्वाद'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हार्दिक पांड्या 30 जुलाई को पिता बने। उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने बेटे को जन्म दिया। अब 2 दिन बाद स्टार किड की पहली तस्वीर सामने आई। फोटो में वो अस्पताल में बेटे को गोद में लिए हुए दिखे। तस्वीर में हार्दिक के चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफतौर पर देखी जा सकती है। फोटो शेयर करके हार्दिक ने लिखा, 'भगवान का आर्शीर्वाद।' उन्होंने नताशा को भी टैग किया।
