भारतीय हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह को एचआई ने दिखाया बाहर का रास्ता
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: The Asian Age
साल 2018 में भारतीय हॉकी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को हरेंद्र सिंह को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच पद से बर्खास्त कर दिया है.वहीं उन्हें अब भारतीय जूनियर हॉकी टीम से जुड़ने का आदेश दिया गया है.बता दें कि हॉकी विश्वकप 2018 में टीम इंडिया टॉप 3 तक में जगह नहीं बना पाई थी.वहीं HI ने कहा कि 2020,2024 ओलंपिक और 2021 जूनियर विश्वकप में मजबूत आधार तैयार करने के लिए हरेंद्र सिंह को कमान सौंपी गई है.
