हरमनप्रीत ने अंजुम को पछाड़ा, यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
हरमनप्रीत कौर ने एक और रिकॉर्ड बनाया। हरमनप्रीत वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व स्टार प्लेयर अंजुम चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। 115वें वनडे में खेलने उतरी हरमन ने इंग्लैंड के खिलाफ 14 रन की पारी खेली। 2,863 रन बनाने के साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
