हरमनप्रीत कौर को मिला आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आईसीसी ने सितंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान किया। महिला और पुरुष, दोनों कैटेगरी में अवॉर्ड बांटे गए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को महिलाओं में यह सम्मान दिया गया। वह आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को सितंबर महीने के लिए पुरुषों में प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
