ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भी नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nbt
भारत और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज़ जारी है। मिताली राज की अगुवाई में टीम पहला मुकाबला हारकर सीरीज में 0-1 से पीछे है। अब खबर सामने आई है कि हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भी नहीं खेलेंगी। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच शिव सुंदर दास ने इस बात की पुष्टि की। पहले वनडे में भी हरमनप्रीत टीम का हिस्सा नहीं थीं।
