महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर हुईं संक्रमित, घर में हुईं आइसोलेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाई गईं। हरमन ने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। 32 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा थीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5वें वनडे में चोटिल होने के बाद हरमनप्रीत टी-20 सीरीज से बाहर हो गईं थीं। उनकी जगह स्मृति मंधाना को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया था।
