हर्षल पटेल की बहन का हुआ निधन, बबल छोड़कर घर हुए रवाना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में हिस्सा ले रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षल कल रात ही पुणे से अपने घर चले गए हैं। उनके एक दिन के बाद वापस टीम से जुड़ने की संभावना है। हालांकि, अब तक इस बारे में RCB से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हर्षल की बहन पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी।