प्रो कबड्डी में हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा जीते
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी के सातवें सत्र के मुकाबले में बंगाल वारियर्स को 36-33 से हराया। विकास कंडोला ने स्टीलर्स के लिए 11 अंक बनाए। विनय ने उनका बखूबी साथ निभाया। वहीं दूसरे मुकाबले में यूपी योद्धा ने पुणेरी पलटन को 35-30 से हराकर लीग में अपनी चौथी जीत दर्ज की। यूपी के लिए श्रीकांत जाधव ने 15 रेड अंक हासिल किए, जबकि सुमित ने 5 टैकल पॉइंट्स बनाए।