RCB से जुड़े हसरंगा, चमीरा और टिम डेविड, कोच कैटिच ने छोड़ा अपना पद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बाकी सीजन शुरु होने में लगभग एक महीने का समय बचा है और सभी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी टीमों को तैयार करने में लगी हैं। कई टीमें फिलहाल खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के कारण परेशान हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पांच खिलाड़ी बचे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हैं और टीम ने तीन के विकल्पों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा टीम के हेडकोच साइमन कैटिच ने भी अपना पद छोड़ दिया है।