x

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हाशिम अमला ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: News 18

गुरुवार को साउथ अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज हाशिम अमला ने तत्काल प्रभाव से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले लिया है. इस बात की जानकारी क्रिकेट साउथ अफ्रीका के आधिकारिक ट्वीटर से दी गई. CSA ने ट्वीट करते हुए कहा कि अमला ने टेस्ट, वनडे और टी- 20 को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. हालांकि वह घरेलू क्रिकेट और मांजी सुपर लीग खेलना जारी रखेंगे. बता दें कि क्रिकेट करियर में उन्होंने 18 हजार से ज्यादा रन बनाए.