मोहम्मद शमी की फैमिली पर हसीन जहां का एक और संगीन आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने ससुरालियों पर वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की साजिश करने का आरोप लगाया। हसीन ने डीएम से शिकायत की बात करते हुए कहा कि शमी की पत्नी होने के नाते उनके पैतृक गांव में मेरा वोट है। करीब दो साल पहले हसीन ने शमी पर अश्लील चैट और दूसरी लड़कियों से संबंध बनाने के आरोप लगाया था। हसीन ने शमी पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए थे।
