ज़िम्बाम्बे के खिलाफ फखर जमान रहे पाकिस्तान के हीरो
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ICC
जिंबाब्वे के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज में से चार मैच पाकिस्तान ने जीत कर सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है. इन चारों ही वनडे में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर छाए रहे और उन्होंने अकेले अपने दम पर पाकिस्तान को यह शानदार जीत दिलाई. उन्होंने अभी तक इस सीरीज में 430 रन बनाए हैं जिसमें से उन्होंने दोहरा शतक आखिरी वनडे में जमा कर जिंबाब्वे को धूल चटा दी. वनडे मैचों में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई बल्लेबाज हर मैच में गेंदबाजों पर हावी रहा हो.