ओलिंपिक की तैयारी में व्यस्त हैं 'हिमा दास', बायोपिक की रिसर्च टीम को नहीं दे पा रहीं समय
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गोल्डेन गर्ल हिमा दास पिछले एक महीने में पांच गोल्ड मेडल जीतने के साथ, उनके जीवन पर बनने वाली फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। कई फ़िल्म मेकर उन पर बायोपिक बनाने में दिलचस्पी जता चुके हैं। हिमा भी चाहती हैं कि लोगों को प्रेरित करने के लिए उनके संघर्ष की कहानी परदे पर आए, लेकिन अभी उनका फोकस खेल पर है। वह अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटी हैं।
