खेल रत्न पुरस्कार के लिए हिमा नामित, असम सरकार ने की अनुशंसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वर्ष 2018 में शानदार प्रदर्शन करने वाली देश की शीर्ष धाविका हिमा दास के नाम की असम सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार के लिए अनुशंसा की है। खेल सचिव दुलाल चंद्र ने खेल मंत्रालय को 5 जून को खेल रत्न पुरस्कार के लिए अनुशंसा पत्र भेजा। असम के धीग गांव की रहने वाली 20 वर्ष की हिमा दास इस साल खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
