वॉशिंगटन सुंदर के शतक नहीं पूरा कर पाने को लेकर उनके पिता ने पुछल्ले बल्लेबाजों पर जताया गुस्सा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में वॉशिंगटन सुंदर के शतक नहीं पूरा कर पाने के बाद उनके पिता ने टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाजों पर निशाना साधा है। वॉशिंगटन सुंदर के पिता एम सुंदर के मुताबिक अगर टेलेंडर्स बल्लेबाज थोड़ी देर क्रीज पर रुकने का साहस जुटा पाते तो वॉशिंगटन सुंदर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा कर लेते। वॉशिंगटन सुंदर चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 96 रन पर नाबाद रह गए।