इस देश का ऐतिहासिक फैसला, महिला और पुरुष फुटबॉल टीम के सदस्यों को मिलेगा समान वेतन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
भारत में कई बार यह सवाल उठ चुके है कि पुरुष और महिला खिलाड़ियों का भुगतान समान होना चाहिए. सिर्फ भारत ही नहीं अन्य कई देशों में भी इसकी लड़ाई जारी है. इसी बीच ब्राजील ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन ने महिला टीम को पुरुष टीम के बराबर वेतन देने का फैसला किया है. यानी नेशनल टीम की ओर से खेलते हुए पुरूष और महिलाओं को एक बराबर वेतन दिया जाएगा.