विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद हॉकी कोच ग्राहम रीड ने दिया इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Scroll
भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में ओडिशा में हुए हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद रीड ने अपने पद से हटने का फैसला लिया। ग्राहम रीड के अलावा एनालिटिकल कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइजर मिचेल डेविड पेम्बरटन ने भी इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम नौवें स्थान पर रही थी।