भारत इस साल नहीं खेलेगा सुल्तान अजलान शाह कप हाकी टूर्नामेंट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इस साल अजलान शाह कप 18 से 20 अप्रेल से खेला जाएगा। यह हर साल होने वाला आमंत्रण टूर्नामेंट है, जिसमें छह टीमें भाग लेती हैं। वहीं भारतीय टीम 25 और 26 अप्रैल को बर्लिन में प्रो लीग मैचों में व्यस्त रहेगी। उससे पहले 6 से 19 अप्रैल तक बंगलुरु के तैयारी कैंप में भाग लेगी। जिसकी वजह से भारतीय टीम इस बार अजलान शाह कप में हिस्सा नहीं ले पाएगी।