x

रानी के नाम पर हॉकी स्टेडियम का नाम, बनी पहली ऐसी महिला हॉकी खिलाड़ी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Sports NDTV

रायबरेली में महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर 'रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ' रखा गया है। रानी रामपाल देश की पहली ऐसी महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई हैं, जिनके नाम पर किसी हॉकी स्टेडिम का नाम रखा गया है। रानी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह खिलाड़ियों से बात करती दिख रही हैं और स्टेडियम का उद्घाटन भी कर रही हैं।