हॉन्गकॉन्ग ओपन में साइना की हार, सिंधु की जीत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हॉन्गकॉन्ग ओपन के महिला सिंगल्स वर्ग के पहले ही राउंड में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बाहर हो गईं. वहीं दूसरी ओर विश्व चैंपियन पीवी सिंधु ने पहले राउंड में जीत हासिल करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. दरअसल नेहवाल को चीन की काई यान यान ने 21-13, 22-20 से मात दी और सिंधु ने कोरिया की किम गा इयुन को 21-15, 21-16 से पराजित किया.
