होर्सफील्ड ने हीरो ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में खिताब जीता, पहली यूरोपीय टूर ट्रॉफी हासिल की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सैम होर्सफील्ड ने अंतिम दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेलकर रविवार को हीरो ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में एक स्ट्रोक से जीत दर्ज की जो उनका पहला यूरोपीय खिताब भी है। इंग्लैंड के 23 साल के गोल्फर सैम ने 18 अंडर 270 के कुल स्कोर से पहली यूरोपीय टूर ट्रॉफी हासिल की। थॉमस डेट्री छह अंडर 66 के कार्ड से दूसरे स्थान पर रहे जो सैम के साथ संयुक्त बढ़त बनाए थे।
