x

कैसे एक डेंटल सर्जन बनी वर्ल्ड चैंपियन ?

Shortpedia

Content Team
Image Credit: indianshooting.com

यू तो हिना डेंटल की पढ़ाई करने के बाद डेंटल सर्जन भी बन गई थी. लेकिन उनकी रगों में एक निशानेबाज पिता का खून दौड़ता था इसलिए उन्होंने भी निशानेबाज बनने की सोची. लुधियाना में पैदा हुई हिना सिद्धू को 2016 तक कम ही लोग जानते थे लेकिन जब उन्होंने इराक में चैंपियनशिप के दौरान हिजाब पहनने से मना कर दिया तो सारी दुनिया में एकदम उनकी अलग ही पहचान बन गई थी. हिना ने 2017 में कॉमनवेल्थ वर्ल्ड चैंपियनशिप में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता था.