आईपीएल के निर्णायक मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को 13 रनों से दी शिकस्त
Shortpedia
Content Team
Image Credit: BCCI
आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मैच में शाहरुख की कोलकाता नाइट राइडर्स को हैदराबाद में 13 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इसी के साथ शाहरुख का आईपीएल ट्रॉफी जीतने का ख्वाब भी चकनाचूर हो गया है. इस रोमांचक मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 174 रन बनाएं जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता 161 रनों से आगे नहीं बढ़ सकी. इस बार भी हैदराबाद की जीत के हीरो अफगानिस्तान के राशिद खान ही रहे