हैदराबाद एफसी ने लगातार तीन हार के बाद चेन्नइयन को 4-1 से हराया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंडियन सुपर लीग के सोमवार रात को खेले गए मैच में हैदराबाद एफसी ने दो बार की चैम्पियन चेन्नइयन एफसी को 4-1 से हरा दिया है। इस जीत के बाद हैदराबाद एफसी की टीम पॉइंट टेबल में 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम की लगातार तीन हार के बाद यह पहली जीत है। हैदराबाद ने अब तक तीन ड्रॉ खेले हैं जबकि तीन हारे हैं।
