जीत की दहलीज पर हारा हैदराबाद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Bcci
आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद सनराइजर्स को 4 रन से हरा दिया है. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआती 10 ओवरों में सबसे खराब प्रदर्शन किया. लेकिन अंबाती रायडू के 79 रन और सुरेश रैना के 54 रन की बदौलत चेन्नई ने 3 विकेट पर 182 रन बनाएं. हालांकि हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन 84 और यूसुफ ने 45 रनों की धमाकेदार पारी खेली. लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद हैदराबाद से जीत केवल 4 रन दूर रह गई.