IPL 2020 में मुझे ज्यादा मौके मिलने चाहिए थे- कुलदीप यादव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से जुड़े भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अधिक मौके नहीं मिलने के कारण निराश हैं। कुलदीप ने पिछले सीजन केवल पांच मैच खेले थे और इसको लेकर उन्होंने निराशा जाहिर की है। उनका कहना है कि पिछले सीजन वह अच्छी लय में थे और उन्हें अधिक मैचों में मौका मिलना चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए टेस्ट खेलने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।