इयान बेल ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इयान बेल ने घरेलू सीजन की समाप्ति के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूप में खेलने वाले इयान बेल ने ट्विटर पर प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। इयान बेल पांच बार एशेज जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 118 मैच खेलकर 7 हजार से भी ज्यादा रन बनाए और 22 शतक और 46 अर्धशतक भी जड़े।